{"_id":"62b609d4bc976b25c46d4ae6","slug":"district-topper-honored-with-trophy-baghpat-news-mrt594278230","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला टॉपर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला टॉपर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
विज्ञापन
पारस इण्टर कालेज किशनपुर बराल मे मेधावी छात्र-छात्रओं को सम्मानित करते शिक्षक
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला टॉपर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
बागपत, अमीनगर सराय/रमाला। नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और किशनपुर बराल के पारस इंटर कालेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज की प्रबंध समिति ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा मानसी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। छात्रा को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष ईश्वर दयाल अग्रवाल ने छात्रा को ट्राफी भेंट की। वही, प्रबंधक अरुण कुमार ने बैग व कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार मित्तल ने किताबें भेंट कर छात्रा का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य गजेंद्र पाल सिंह, योगेश शर्मा, सुनील राणा, मोनिका शर्मा, गजेंद्र सिंह, चीनू यादव, ऋषभ व पंकज मौजूद रहे।
उधर, पारस इंटर कालेज किशनपुर बराल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालेज के प्रबंधक हरेंद्र मलिक ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा खुशी के अलावा, आकांक्षा, पलक, सोफिया, वंश, तनु, खुशी, दिव्या, शिवानी, श्रुति, आरती व शिवम को सम्मानित किया।

अमीनगर सराय में टॉपर छात्रा मानसी शर्मा को सम्मानित करते प्रबंध समिति के पदाधिकारी- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन