फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat and Panchayat area election programme Declaraed

जिला प्रशासन का शांतिपूर्ण चुनाव कराने का वादा

Tue, 22 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 22 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat and Panchayat area election programme Declaraed
बागपत में जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने पंचायत चुनाव के लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने सभी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण की भावना से चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चुनाव नियंत्रण कक्ष एवं पंचायत निर्वाचन कार्यालय 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने सीडीओ जेपी रस्तोगी को मतदान एवं मतगणना कार्मिक की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण प्रभारी बनाया है। उनके सहायक जिला यूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे।
विज्ञापन


मतपत्र व्यवस्था प्रभारी उपकृषि निदेशक धुरेंद्र सिंह एवं सहायक प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी दयाराम को बनाया गया है। डीडीओ हाकिम सिंह को यातायात प्रभारी एवं एआरटीओ को सहायक प्रभारी बनाया गया है। हल्के वाहनों की व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान एवं मतगणना सामग्री के प्रभारी बागपत शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी रहेंगे। नियंत्रण कक्ष प्रभारी एआईजी स्टांप रामदयाल होंगे। निर्वाचक नामावली वर्किंग कॉपी की तैयारी के प्रभारी संबंधित एसडीएम  एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रहेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाने की जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, सीडीओ जेपी रस्तोगी, एसडीएम, बीडीआा मौजूद रहे।

सभी ब्लाकों के निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
बागपत। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने सभी ब्लाकों के निर्वाचन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। प्रथम चरण में होने वाले चुनाव में खेकड़ा ब्लाक का निर्वाचन अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आशुतोष भारद्वाज को, पिलाना ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा को, दूसरे चरण में बड़ौत ब्लाक के निर्वाचन प्रभारी पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता बालेंद्र कुमार को तथा तीसरे चरण में बागपत के निर्वाचन अधिकारी उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार को एवं छपरौली ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी डीआरडीए के परियोजना निदेशक मोहन लाल पटेल को बनाया गया है।

चौथे चरण में बिनौली ब्लॉक में होने वाले चुनाव में अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल अंबेश को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

गन्ने का भुगतान मिलेगा तभी तो मनाएंगे त्यौहार
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बकरीद, नवरात्रि, मोहर्रम एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक में किसानों ने गन्ने के भुगतान का मुद्दा उठाया। किसानों ने कहा कि गन्ने का भुगतान मिलेगा, तभी तो लोग त्योहार मनाएंगे।

जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में डीएम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्वों को शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाएं। उन्होंने अधिकारियों को ईदगाहों एवं मस्जिदों को जाने वाले रास्तों की सफाई कराने एवं गंदगी खुले में न डाले जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों का विसर्जन यमुना में न किया जाए। कोई नई परंपरा न डाली जाए। हर हाल में सभी त्योहारों एवं पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नमाज के समय आवागमन मार्गों पर ऐसे पशुओं को खुला न छोड़ने दें, जिनसे किसी को परेशानी हो। हैंडपंपों की व्यवस्था कराई जाए। खराब को ठीक कराया जाए। पानी एवं बिजली की सप्लाई ठीक होनी चाहिए।

बिनौली को छोड़कर सभी ब्लाकों में गफलत की स्थिति 
बागपत। जिला पंचायत के चुनाव में वार्ड चाहे कोई भी हो, उस वार्ड का कोई भी गांव कहीं भी हो। जिस विकास खंड में जो गांव होगा, उस गांव का मतदान भी उसी विकास खंड में होने वाले मतदान के दिन ही होगा। चाहे अन्य सभी चुनावी प्रक्रिया वार्ड के अनुसार की गई हो।

विकास खंडवार जिला पंचायत के चुनाव कराए जाने के निर्णय ने उम्मीदवारों को गफलत में डाल दिया है। जिले में 21 में से 16 वार्ड ऐसे हैं, जिनका कोई न कोई गांव दूसरे विकास खंड में जा रहा है। ऐसे में कहां किस तरह से तैयार करें, मतदाताओं से लेकर उम्मीदवार तक परेशान हैं।

जिले के 21 वार्डों में से बिनौली विकास खंड के वार्डों को छोड़ दें तो लगभग सभी वार्डों की हालत ऐसी है कि उस वार्ड के कुछ गांव दूसरे ब्लॉक में आ रहे हैं। छपरौली विकास खंड का वार्ड नंबर छह का मात्र एक गांव ही बड़ौत विकास खंड में आ रहा है।


ऐसे में उन गांवों के मतदाता कब मतदान करेंगे, कब उनका नामांकन किया जाएगा और कब प्रचार होगा, इसको लेकर दुविधा बनी हुई है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी कहते हैं कि जिस ब्लाक में जो गांव होंगे उसी ब्लाक के निर्धारित समय में उन गांवों का मतदान कराया जाएगा।

जबकि नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया उस वार्ड के अनुसार होगी, गांव जिस वार्ड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed