{"_id":"610ecd2b8ebc3ef3a00c43da","slug":"district-magistrate-listened-to-public-problems-in-khekra-baraut-news-mrt550917083","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ व एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ व एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं
विज्ञापन
खेकड़ा तहसील मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे लोगो की शिकायते सुनते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा/बड़ौत। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को खेकड़ा तहसील में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके सामने 37 शिकायतें आईं। इनमें से महज दो का निस्तारण हो सका। शेष का संबंधित विभागों को सात दिन के भीतर समाधान करने का निर्देश दिया।
जनसमस्याओं का निस्तारण करने के लिए माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से कार्यालयों में पहुंचता है। जनता की समस्या का समाधान करना सर्वोपरि है। पीड़ित को पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिलाया जाए। जब तक फरियादी शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाए। तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र को लाभ मिलना सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला समेत संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बड़ौत में सीडीओ रणजीत सिंह, एसडीएम दुुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। इस अवसर पर राजस्व की 20, पुलिस की 13, विकास, नगरपालिका व आपूर्ति विभाग की 5-5, चकंबदी की छह, बिजली की दो, गन्ना अधिकारी की तीन सहित कुल 67 शिकायतें आइँ। इनमें से मौके पर महज चार का ही निस्तारण हो सका। इस संबंध में सीडीओ रणजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। यहां तहसीलदार प्रदीप कुमार, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, सीडीपीओ सारधा, सीडीपीओ छपरौली जानकी देवी, सिंचाई विभाग के जेई वीरपाल पंवार, एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एबीएसए विनोद वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।