{"_id":"62d700ae9a3a2e16dc56dc1a","slug":"district-jat-sabha-split-two-made-devendra-dhama-the-president-baghpat-news-mrt5976880169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जाट सभा दो फाड़ हुई, सभा में देवेंद्र धामा को अध्यक्ष बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जाट सभा दो फाड़ हुई, सभा में देवेंद्र धामा को अध्यक्ष बनाया
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में डीएम राजकमल यादव को ज्ञापन देते जिला जाट सभा के पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
जिला जाट सभा दो फाड़, देवेंद्र धामा को अध्यक्ष बनाया
बागपत। जिला जाट सभा दो फाड़ हो गई है। एक गुट पहले ही डॉ. शालिनी राकेश को अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहा है, जबकि मंगलवार को सभा बुलाकर दूसरे गुट ने देवेंद्र धामा को अध्यक्ष बना दिया है। देवेंद्र धामा को अध्यक्ष बनाने के साथ ही जाट भवन की चाबी भी सौंप दी गई है, जबकि डॉ. शालिनी को जाट भवन की चाबी भी नहीं सौंपी गई थी। वहीं अब डॉ. शालिनी ने जल्द जाट समाज के लोगों की सभा बुलाकर कोई फैसला लेने की बात कही है।
जिला जाट सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. महावीर सिंह का कार्यकाल दिसंबर 2021 में खत्म हो गया था। 12 जून को नया अध्यक्ष चुनने के लिए जाट भवन में आम सभा बुलाई गई थी। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल नेहरा को बनाया गया था। वहां अध्यक्ष के लिए कई नाम आने पर हंगामा हो गया था और खींचतान बढ़ने पर काफी सदस्य सभा छोड़कर चले गए थे। उसके बाद डॉ. शालिनी राकेश को अध्यक्ष घोषित करने का दावा किया गया था। इसको लेकर तब कुछ सदस्यों ने सवाल उठाए थे और अब जाट सभा खुलकर दो फाड़ हो गई है।
एक गुट जहां पहले ही डॉ. शालिनी को अध्यक्ष घोषित कर चुका है। वहीं दूसरे गुट ने मंगलवार को जाट भवन में सभा बुलाई, जिसमें करीब 200 सदस्य पहुंचने का दावा किया गया। वहां मवीकलां के रहने वाले देवेंद्र धामा को अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि गजेंद्र सिंह को महासचिव, शीशपाल तोमर को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल चेयरमैन को प्रधान संरक्षक बनाया गया। इस दौरान जयपाल सिंह नौरोजपुर, कृष्णपाल चेयरमैन, धर्मपाल बाघू, जितेंद्र धामा प्रमुख, परविंद्र धामा प्रमुख, नरेश प्रधान, वीरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह, नीरज नैन, रामनिवास बाघू, ब्रह्मपाल वर्मा, रामकुमार वर्मा, सतेंद्र काठा, महावीर राणा, कंवरपाल ढाका, सोहनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
डॉ. शालिनी को न कार्यभार ग्रहण कराया, न भवन की चाबी सौंपी
जिला जाट सभा की 12 जून को सभा में डा. शालिनी राकेश को अध्यक्ष बनाने की बात कही गई थी। लेकिन चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल नेहरा ने उनको अध्यक्ष नहीं माना था और उनको कार्यभार भी ग्रहण नहीं कराया गया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने उनको जाट भवन की चाबी भी नहीं सौंपी थी। इसको लेकर भी कई दिनों से खींचतान चल रही थी।
--
मुझे समाज ने अध्यक्ष बनाया था, लेकिन यहां कुछ लोग एक महिला को कभी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं देखना चाहते हैं। इसलिए ही यह विरोध किया जा रहा है। अब जल्द ही समाज के लोगों की एक सभा बुलाई जाएगी और उसमें समाज मुझे जिस तरह का आदेश देगा, वह मान्य होगा। - डॉ. शालिनी राकेश

बागपत के जाट भवन में सभा के बाद घोषित किए गए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी- फोटो : BAGHPAT