{"_id":"610adb6a8ebc3ec20d593f21","slug":"district-bar-association-elections-today-a-close-fight-for-the-chair-of-the-president-baghpat-news-mrt5503534120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कांटे की टक्कर
विज्ञापन
-जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार तो महामंत्री के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन का वीरवार को चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कांटे की टक्कर होगी, क्योंकि इस बार चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी उतरे हुए है। चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बुधवार को चुनावी पैनल की समीक्षा बैठक की। उन्होंने चुनाव के लिए चौधरी चरणसिंह सभागार में बूथ तैयार कराए। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 530 मतदाता सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान कर सकते हैं। इसके बाद शाम को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ओमपाल सिंह मान, शिवओम त्यागी, संजय कुमार तोमर, सत्येंद्र कुमार खोखर के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर केवल एक पवन कुमार शर्मा का आवेदन आया था, जिससे इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। महामंत्री पद के लिए नीरज कुमार शर्मा, अशोक कुमार व महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार व शौकीन मलिक, संयुक्त मंत्री पद के लिए प्रशांत चौधरी व मनीष कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए विरेंद्र कुमार कश्यप व अजय यादव, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए महेश रंगा व लवकुश त्यागी, संयुक्त मंत्री सामाजिक के लिए प्रदीप कुमार व सुदेश चौहान, वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए अशोक कुमार, महिपाल सिंह तोमर, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह और कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए विक्रांत दुहण, मनोज कुमार, अर्पित रूहेला, शाहनवाज खान, रोहित जैन मैदान में उतरे हैं। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। एल्डर्स कमेटी का सहयोग करने के लिए अधिवक्ता रामपाल सिंह नेहरा, आदीश कुमार जैन, सहायक अधिवक्ता योगेंद्र पाल सांगवान, राजेंद्र कुमार तोमर, बीर सिंह श्योरान, नरेश मलिक, अजय शंकर शर्मा, अंकुर स्वामी और सहायक कर्मचारी सतेंद्र कुमार, जसबीर सिंह, दीपक कुमार व टंकक गुलजार को नामित किया गया है।