फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Bar Association election today

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, प्रत्याशियों ने लगाया जोर

Thu, 18 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association election today
बागपत। जिला बार एसोसिएशन का बृहस्पतिवार को चुनाव होगा। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा और उसके आधा घंटे बाद मतगणना की जाएगी। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार तोमर, रामपाल शर्मा, संजय कुमार तोमर प्रत्याशी हैं तो अन्य पदों पर इन सभी के पैनल के प्रत्याशी उतरे हुए हैं। इस तरह मुख्य पदों के लिए 26 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सदस्यों के सभी पदों पर तीन-तीन प्रत्याशी हैं। इन सभी ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि चुनाव में 563 अधिवक्ता मतदान करेंगे। बार काउंसिल की तरफ से मिला पत्र व पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed