फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dispute will be resolved soon: Surajpal

विवाद का शीघ्र कराया जाएगा समाधान: सूरजपाल

Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dispute will be resolved soon: Surajpal
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के मामले में जिलाधिकारी से बात कर शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा। रविवार को कस्बे में भाजपा नेता अमित जैन के आवास पर पहुंचे जिलाध्यक्ष के सामने नागरिकों ने हाईवे निर्माण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व भी इस मामले में डीएम से वार्ता हो चुकी है। कस्बे में नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी ने सड़क के मध्य से 13-13 मीटर पर दोनों तरफ निशानदेही की थी, जिसकी जद में करीब ढाई सौ दुकान मकान मंदिर बैंक आ रहे है। दुकानदार 10-10 मीटर पर निर्माण कराने की मांग कर है।
विज्ञापन

गांव-गांव में बूथ सक्रिय करने का निर्णय
अमीनगर सराय। गांवडी के राजेश पायलेट हाईस्कूल में भारतीय वीर दल की बैठक हुई। इसमें पार्टी के विस्तार और गांव-गांव में बूथ स्तर तक सक्रिय करने की चर्चा की गई। जनसंख्या नियंत्रण पर भी विचार विमर्श किया गया। वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए नियमों को पालन करते हुए प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दल के जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर और संचालन लीलू प्रधान ने किया। इस मौके पर देवेंद्र गुर्जर, नीरज राणा, राहुल कुमार, संदीप गुर्जर, मोनी भड़ाना, मास्टर प्रमोद ने भी विचार रखें।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
दोघट। पलड़ी ग्राम में रविवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान भावना मिश्रा ने जनसमस्याएं सुनकर उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने गांव की सफाई, कब्रिस्तान एवं श्मशान की चारदीवारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव आधी आबादी तक टंकी का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने जल संरक्षण के लिए कमेटी का गठन करने की मांग की। बैठक में अमित कुमार, गोपी, प्रवीण, धर्मपाल, संजय, रघुनाथ, दिनेश, नरेश, राजपाल, राजबीर, गुलशेर, अलीम, शोएब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने आई महिला को छोड़ा
बालैनी। पिलाना ब्लॉक में शनिवार को मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने आई महिला को पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया है।
पिलाना ब्लॉक में प्रमुख पद के चुनाव में एक महिला अफसाना बनकर फर्जी वोट डालने आई थी। इसको लेकर दोनों प्रत्याशियों में जमकर नोकझोंक हुई थी। उक्त महिला ने बताया था कि उसे एक व्यक्ति ने रुपयों का लालच देकर भेजा था। सिंघावली अहीर पुलिस ने उक्त महिला को रविवार को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना है कि महिला के खिलाफ तहरीर नहीं आई। जिस कारण महिला को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed