फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dispute over medical college, uproar by blocking national highway

Baghpat News: मेडिकल काॅलेज को लेकर विवाद नेशनल हाईवे जाम कर हंगामा

Thu, 13 Feb 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 13 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dispute over medical college, uproar by blocking national highway
मेडिकल कॉलेज के मामले को लेकर बागपत-मेरठ हाईवे पर जाम लगाते लोग। संवाद - फोटो : स्रोत स्वयं
अग्रवाल मंडी टटीरी/बागपत। मेडिकल कालेज निर्माण के लिए कार्रवाई ने अभी तेजी पकड़ी थी, मगर इसको लेकर विवाद हो गया है। जहां अभी तक मीतली में जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजकर पीपीपी मोड पर काॅलेज निर्माण को 101 करोड़ रुपये का अनुमोदन हो गया। वहीं, अब बड़ौत के जनता वैदिक काॅलेज में इसका निर्माण कराने को 96 बीघा जमीन का प्रस्ताव दिया गया और इसके ही विरोध में मीतली समेत कई गांव के लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। मीतली में मेडिकल काॅलेज के लिए कार्रवाई करीब पांच साल पहले हुई थी। मेडिकल काॅलेज के लिए मीतली में करीब 67 बीघा जमीन चिह्नित की गई। इस जमीन को वर्ष 2023 में पहले राजस्व विभाग के नाम दर्ज कराया गया और वर्ष 2024 में उसे चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं मेडिकल काॅलेज के निर्माण के लिए श्री जयपाल सिंह शर्मा ट्रस्ट के साथ मिलकर 101 करोड़ रुपये का अनुमोदन हो गया है। मगर, अब मेडिकल काॅलेज दोबारा से विवादों में फंसता दिख रहा है।
विज्ञापन

जनता वैदिक काॅलेज की प्रबंध समिति ने मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए 96 बीघा भूमि दान देने का प्रस्ताव पास किया। इस पर मीतली समेत आसपास के गांवों के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके विरोध में बुधवार को मीतली, खट्टा प्रहलादपुर, डौला, बली, पाबला, बसा टीकरी के ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहां काफी देर तक जाम लगाकर विरोध जताया गया और आंदोलन भी करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रधान इंद्रपाल ने कहा कि मीतली में मेडिकल काॅलेज बनाने की कार्रवाई चल रही है और काॅलेज यहीं बनवाया जाएगा। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को मीतली में पंचायत बुलाई गई है। इस दौरान महावीर, छतरपाल, जयप्रकाश, कृष्णपाल सिंह, अजय सिंह, गजराज, ओमबीर, प्रधान क्षमा, अजय सिंह, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed