{"_id":"6207f7d096789223524b5808","slug":"dispute-of-compensation-for-bridge-under-construction-settled-baghpat-news-mrt576760738","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत-गाजियाबाद के बीच निर्माणाधीन पुल के मुआवजे का विवाद निपटा, 4.26 करोड़ बजट बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत-गाजियाबाद के बीच निर्माणाधीन पुल के मुआवजे का विवाद निपटा, 4.26 करोड़ बजट बढ़ा
विज्ञापन
गढ़ीकलंचरी गांव स्थित पुल के किनारे अधूरा पड़ा मार्ग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बागपत-गाजियाबाद के बीच ग्राम गढ़ी कलंजरी में हिंडन पर निर्माणाधीन पुल के लिए अधिगृहीत जमीन के मुआवजे का विवाद निपट गया है। सरकार ने मुआवजे व पुल निर्माण के लिए 4.26 करोड़ रुपये का बजट बढ़ा दिया है। इसके लिए चुनाव आचार संहिता से पहले ही मंजूरी कर दी गई थी। इसका पत्र यहां भेजा गया है। इस पुल का डेढ़ साल से बंद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
गढ़ी कलंजरी में हिंडन नदी पर करीब चार साल पहले पुल का शिलान्यास सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया था। इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। पुल निर्माण व जमीन के मुआवजे के लिए 19.98 करोड़ रुपये का बजट पास किया था। नदी के ऊपर पुल का निर्माण हो चुका है परंतु उसके दोनों तरफ एप्रोच रोड निर्माण अधूरा है। इसका निर्माण आसपास के किसानों ने डेढ़ साल पहले मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बंद करा दिया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बजट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भिजवाया था। जिसको चुनाव से पहले मंजूरी मिली और अब पत्र यहां आ गया है। जिसमें बजट को 19.98 करोड़ से बढ़ाकर 24.26 करोड़ रुपये कर दिया है। इससे किसानों को बढ़ा मुआवजा दिया जाएगा। पुल का निर्माण पूरा किया जाएगा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि चुनाव से पहले ही बजट को पुनरीक्षित कराया गया था। उसकी मंजूरी हो गई थी। जिससे मुआवजे का विवाद नहीं रहेगा और पुल का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा।
15 किमी दूरी कम तय करनी होगी
बागपत जिले के गाजियाबाद से सटे गांवों के लोगों को अभी मुरादनगर जाने के लिए 28 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस पुल निर्माण से केवल 13 किमी की दूरी तय करनी होगी। इस तरह 15 किमी कम दूरी घट जाएगी। इस पुल से पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी, शरफाबाद, सिंगौली तगा, भागौट, गौना, भैड़ापुर, विनयपुर, लहचौड़ा, चमरावल, ललियाना समेत करीब 40 गांवों के लोगों को फायदा होगा।

बागपत ::::::: गढ़ी कलंचरी गांव स्थित हिंडन नदी पर बना पुल।- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन