फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dispute Erupts in Sarurpur Kalan Over Vasant Ritual, Allegations of Grave Digging

Baghpat: वसंत रखने को लेकर सरूरपुर कलां में विवाद, कब्र खोदाई के आरोप से बढ़ा तनाव

Fri, 23 Jan 2026 10:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Jan 2026 10:15 PM IST
सार

बागपत के सरूरपुर कलां गांव में वसंत रखने को लेकर विवाद हो गया। मुस्लिम पक्ष ने कब्रिस्तान की जमीन पर जेसीबी से खोदाई का आरोप लगाया, जबकि राजस्व जांच में भूमि होलिका दहन स्थल बताई गई।

विज्ञापन
Dispute Erupts in Sarurpur Kalan Over Vasant Ritual, Allegations of Grave Digging
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूरपुर कलां गांव में बृहस्पतिवार को वसंत रखने को लेकर विवाद हो गया। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर जेसीबी से खोदाई किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


कब्रिस्तान में खोदाई का आरोप
गांव निवासी खुर्शेद ने पुलिस को फोन कर शिकायत की कि गांव में करीब 200 साल पुराना कब्रिस्तान है, जिस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर रात जेसीबी से खोदाई कर चार-पांच कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे हड्डियां बाहर निकल आईं। हंगामा होने पर हड्डियों को दोबारा मिट्टी से ढक दिया गया। उन्होंने कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराने की मांग भी की।

विज्ञापन

हिंदू पक्ष ने एसडीएम से की शिकायत
शुक्रवार सुबह हिंदू पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। चौधरी सतवीर, सोनू, मांगेराम, प्रवीण, राहुल, विनोद, वीरेंद्र और राजीव ने बताया कि कब्रिस्तान के पास स्थित जमीन पर वर्षों से होलिका दहन किया जाता है। वसंत रखने के लिए तालाब के पास की जमीन पर जेसीबी से रास्ता साफ कराया जा रहा था, तभी पुलिस ने काम रुकवा दिया।

पैमाइश में होलिका दहन स्थल निकली जमीन
हिंदू पक्ष का कहना है कि कब्रिस्तान और तालाब की भूमि की कई बार पैमाइश हो चुकी है। कुछ महीने पहले राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कर कब्रिस्तान की जमीन चिन्हित करते हुए सीमेंट के खंभे लगाए गए थे। शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की जांच में विवादित भूमि होलिका दहन स्थल की सरकारी जमीन पाई गई। 

छह के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार
विवाद के बाद अलीशेर, नौशाद सहित अन्य लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अनिल और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, वह सरकारी जमीन है और होलिका दहन स्थल के लिए चयनित है। पहले भी कई बार उसकी पैमाइश कराई जा चुकी है। -अमरचंद वर्मा, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed