फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disorder spread in the hospital, patients sitting on the floor

UP: जिला अस्पताल का ऐसा हाल, हर तरफ फैली अव्यवस्था, मरीज फर्श पर बैठे को मजबूर, जानें पूरा मामला

Thu, 04 Aug 2022 09:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 09:51 AM IST
सार

जिला अस्पताल में अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां मरीज फर्श पर बैठने को मजबूर हो गए। पढ़िए इस मामले में सीएमएस डॉ. एसके सुमन का क्या कहना है।

विज्ञापन
Disorder spread in the hospital, patients sitting on the floor
बागपत जिला अस्पताल में भीड़ होने के कारण फर्श पर लेटे बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम में बदलाव आने से लोगों को वायरल बुखार जकड़ रहा है। बागपत में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में अव्यवस्था देखने को मिली। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण इलाज कराने के लिए आए मरीज फर्श पर बैठने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मौसम में आ रहे बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैली रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अफसरों के दावे फेल: चार दिनों में स्थिति जस की तस, पहाड़ जैसी है मुश्किल, तस्वीरों देखें गंगा पुल का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए मरीज भीड़ अधिक होने के जिला अस्पताल में अव्यवस्था रही। भीड़ अधिक होने के कारण लोग फर्श पर ही बैठ गए। सीएमएस डॉ. एसके सुमन का कहना है कि मौसम में आए बदलाव के बाद जुकाम, खांसी और वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। अस्पताल में फर्श पर मरीजों के बैठने के बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed