फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disillusioned with the job of Panchayat assistant, 34 resigned

पंचायत सहायक की नौकरी से हुआ मोहभंग, 34 ने दिया इस्तीफा

Thu, 24 Feb 2022 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Disillusioned with the job of Panchayat assistant, 34 resigned
244 ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई थी वर्ष 2021 में
विज्ञापन

06 हजार रुपये मिलता है मानदेय, जिसे कम बताकर दिए गए इस्तीफे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय की पंचायत सहायक पद की नौकरी पाने के लिए बेरोजगार युवाओं ने तमाम जतन किए गए थे, लेकिन तीन माह बाद ही उनका इस नौकरी से मोहभंग होने लगा है। नवंबर में 244 ग्राम पंचायतों में तैनात किए गए 34 पंचायत सहायकों ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र देने का कारण कम मानदेय और समय पर न मिलना बताया है।
गत वर्ष प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों की छोटी-मोटी शिकायतों के निस्तारण एवं पंचायती राज व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए ग्राम सचिवालय व्यवस्था की शुरूआत की थी। योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में पंचायत सेवा केंद्र एवं ग्राम सचिवालय की स्थापना होनी थी। इनमें ग्रामीणों की जमीन, जोत, खतौनी समेत अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाता है। सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की व्यवस्था की गई। जनपद में 244 ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायकों की नियुक्ति की थी। इनमें से 34 ने इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण बताया गया है कि एक तो मानदेय काफी कम है। दूसरे ठेके पर काम मिलने के कारण इसमें बढ़ोत्तरी की संभावना भी नगण्य है। ऊपर से मानदेय समय पर भी नहीं मिलता है। नवंबर में नौकरी लगी थी, पूरी मेहनत से काम किया। दिसंबर से मानदेय नहीं मिला है। ग्राम सचिव और प्रधान भी उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

एमबीए, बीएड, स्नातक व परास्नातक युवाओं ने किया था आवेदन
पंचायत सहायक की छह हजार रुपया मानदेय वाली नौकरी के लिए एमबीए, एमसीए, इंजीनियरिंग, स्नातक, परास्नातक डिग्रीधारी युवाओं ने आवेदन किए थे। नौकरी की चाहत में बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सिफारिश भी लगवाई गई। मगर, जब जमीनी हकीकत सामने आई तो कइयों का मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित 244 में से 18 पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल इनके स्थान पर दूसरे युवाओं को मौका दे दिया गया है। ज्यादातर रिक्त पद भर दिए गए है और अन्य प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। जो रह गया है, उसकी प्रक्रिया विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद शुरू होगी। - अमित कुमार त्यागी, डीपीआरओ
इन ग्राम पंचायत सहायकों ने दिया इस्तीफा
ब्लाक गांव
बागपत हमीदाबाद, सूजरा, दोझा नंगला, चौहलदा, अहेड़ा, खेड़ा इस्लामपुर, बली, चौपड़ा महेशपुर।
खेकड़ा घिटौरा, डगरपुर, सिनौली तगा, महरमपुर।
बिनौली दाहा, कनवाड़ा।
पिलाना तिलपनी, मुकुंदपुर आंगटी, पिलाना।
बड़ौत बिराल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed