फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussion on improving the quality of council schools

परिषदीय स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार करने पर चर्चा

Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Discussion on improving the quality of council schools
स्कूल चलो अभियान के तहत शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

फोटो नंबर 28केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। स्कूल चलो अभियान के तहत बड़ागांव मार्ग स्थित रामवाटिका में बेसिक शिक्षा विभाग की शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने और परिषदीय स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सुझाव दिए। सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव सांझा किए।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुन्हैड़ा की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका कमलेश पंवार, बड़ागांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका समलेश देवी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। नवागत और अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर खेकड़ा ब्लाक में आने वाले अध्यापकों का भी स्वागत किया गया। शिक्षक तपेंद्र धामा की इंटर कॉलेज में नियुक्ति होने पर विदाई दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधीर वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा आशीष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, अतुल आत्रेय, विपिन शर्मा, वरुण शर्मा, प्रदीप दीक्षित, हरेंद्र धामा, भूपेंद्र सिंह, श्याम सिंह, आकाश चौधरी, मोहित पंवार, दीपक तोमर, विकास कुमार, श्वेता वर्मा, मंजू सिंह, वंदना रानी, संध्या राठी, ममता, रितु राठी, नीलम खोखर, रुचि पंवार, कोमल रानी, आयुषी धामा, पुष्पा धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed