फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussed preparations for the Golden Chariot Festival

Baghpat News: स्वर्ण रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की

Tue, 29 Aug 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Discussed preparations for the Golden Chariot Festival
बड़ौत। श्री विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में श्री 1008 अजित नाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आगामी 29 सितंबर को निकाले जाने वाली स्वर्ण रथयात्रा को लेकर सोमवार को बैठक कर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि नगर के मुख्य रास्तों से यह स्वर्ण रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। जो मुख्य मार्ग से होती हुई पांडुशिला मैदान पहुंचेगी। मैदान में मेले का आयोजन किया जाएगा। 19 सितंबर से 28 सितंबर तक दशलक्षण पर्व के पावन अवसर पर अजितनाथ मंदिर में 10 अतिशयकारी विधानों का आयोजन किया जाएगा और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में मेला मंत्री मुकेश जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, अखिलेश जैन, संजय बावली, विकास जैन को रथयात्रा महोत्सव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक का संचालन वरदान जैन ने किया। सभा में सुभाष जैन,अशोक जैन, राजकुमार जैन, हंस कुमार जैन, राकेश जैन, राजेश भारती आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed