फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discipline makes a nation great - Prachi Arya

अनुशासन ही राष्ट्र को बनाता है महान : प्राची आर्य

Mon, 29 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Discipline makes a nation great - Prachi Arya
बिनौली। बुढेड़ा गांव के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को यज्ञ महोत्सव व वेद प्रचार यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित संस्कार निर्माण कार्यक्रम में साध्वी प्राची आर्य ने कहा युवा राष्ट्र की रीढ़ है, अनुशासन ही राष्ट्र को महान बनाता है।
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के तत्वावधान में आयोजित यज्ञ महोत्सव कार्यक्रम में साध्वी प्राची आर्य ने कहा मानव के चारित्रिक निर्माण का मूल संस्कार ही होता है। जिस क्रिया या व्यवहार द्वारा हम किसी को अच्छा, सुंदर या उत्तम बना सकें, उसको ही संस्कार कहते हैं। अशोक आर्य ने कहा आत्मा और शरीर को सुंदर, स्वस्थ बनाने के लिए वैदिक, वैज्ञानिक, ऋषि मुनियों ने सोलह संस्कारों का विधान किया। ये सभी संस्कार माता-पिता और आचार्य द्वारा ही कराए जाते हैं। गुर्जर महासभा के कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने कहा छात्र छात्राएं अपने माता पिता व गुरुजनों का सम्मान करें और उच्च संस्कार धारण कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन रवि शास्त्री ने किया। इसमें कॉलेज में हुए यज्ञ में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने आहुतियां दी। इसमें हरवीर सिंह आर्य, अशोक आर्य, मुकेश आर्य, सतीश कुमार, रामपाल सिंह आदि ने भी छात्र छात्राओं को संस्कार निर्माण का ज्ञान दिया। कृष्णपाल प्रधान, विक्रम सिंह, मा. अशोक कुमार, ब्रजपाल प्रधान, कालू प्रधान, कैप्टन महाराम सिंह, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, सुशील कुमार, मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार, अरुण मलिक, प्रवीण, कंवर पाल, करतार पहलवान, विनोद वर्मा, संदीप चौधरी, बिट्टू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed