फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disaster somewhere, somewhere relief

कहीं पर आफत, कहीं पर राहत  

Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Disaster somewhere, somewhere relief
बड़ौत के पीएनबी बैंक के बाहर हंगामा करते उपभोक्ता - फोटो : amar ujala
बागपत के नोटबंदी के बाद ग्राहकों को पैसे निकलवाने को लेेकर कहीं पर आफत का सामना करना पड़ रहा है, तो कहीं पर ग्राहकों को राहत मिल रही है। शनिवार को भी अधिकांश बैंकों व एटीएम पर पैसे निकवालने को लेकर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं, इंडियन बैंक के कर्मचारी खुद लाइन में खडे़ लोगों के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


नगदी के लिए बैंकों व एटीएम पर मारामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। ग्राहकों को पूरे-पूरे दिन लाइनों मेें खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें पैसे नहीं मिलते। शनिवार को जहां नगर के पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक, ओबीसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि में पैसे निकलवाने को लेकर ग्राहकों को आफत का सामना करना पड़ा। पूरे-पूरे दिन लोग यहां पर लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें एक फूटी कौड़ी नहीं मिली। इससे आक्रोशित ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। हंगामा करने वालों में अंकित, सुधीर, अमित, पंकज, धर्मेंद्र, राजपाल, हरवीर, निखिल, राजेंद्र प्रताप, नरेंद्र, बिजेंद्र आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन


वहीं, बिनौली रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर पहुंचे ग्राहकों को राहत मिली। यहां पर शाखा प्रबंधक कुलदीप वर्मा के नेतृत्व में गठित बैंक कर्मचारियों की टीम ने प्रत्येक ग्राहकों को पहले विडरोल पर छह से दस हजार रुपये अदा किए। इसके बाद शाखा के बाहर लगे एटीएम पर लगी भीड़ की व्यवस्था बनी। बैंक कर्मचारियों ने एटीएम पर लगी लाइनों मेें पैसे निकालने के लिए खड़े दिव्यांगों, वृद्ध व असहाय लोगों को उनकी जगह लाइन में स्वयं खड़े होकर व उन्हें टोकन व पर्चियां उपलब्ध कराकर मदद की है। इससे ग्राहक काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 शाखा प्रबंधक कुलदीप वर्मा ने कहा कि जनपद बागपत में उनकी शाखा नंबर एक पर आ गई है, क्योंकि नोटबंदी के बाद किसी भी ग्राहक की पैसे निकलवाने को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। एसडीएम दीपाली कौशिक का कहना था कि बैंक शाखा लगातार अच्छा काम कर रही है। सहायक शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, कैशियर कुलदीप शर्मा, रजनीश शर्मा, अंकित पंवार, राजीव शामिल रहे। वहीं, खुशी जताने वाले ग्राहकों मेें संदीप, अशोक, मंदीप, राजेश, सुधीर, प्रवीण, आजाद, धर्मेंद्र, राहुल, अमित, जयपाल, रविंद्र आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed