{"_id":"664294f5bcf0712dab0f1c64","slug":"dirt-found-in-restaurant-notice-issued-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-112993-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, नोटिस जारी
Tue, 14 May 2024 04:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 14 May 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान से मिल्क केक का नमूना जांच के लिए भेजा। रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया। बागपत में मीट की दुकान का लाइसेंस एक्सपायर मिलने पर दुकान को बंद कराया गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री बांके बिहारी स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। रेस्टोरेंट के किचन में पांच किलोग्राम सड़ी हुई प्याज मिली जिसे नष्ट कराया गया। रसोई में गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया। रेस्टोरेंट में मिलावट का संदेह होने पर मिल्क केक का नमूना जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा बागपत में पांडव रोड पर शाहनवाज मीट शॉप का निरीक्षण किया। दुकान का खाद्य लाइसेंस एक सप्ताह पूर्व एक्सपायर्ड हो चुका था। इसके बावजूद दुकान का संचालन किया जा रहा था। टीम ने दुकान को बंद कराकर खाद्य लाइसेंस लेने के उपरांत ही दुकान खोलने के निर्देश दिए। इसके अलावा दुकान पर गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रही।