{"_id":"57fbfb174f1c1bc67b28e0fd","slug":"direct-government-payments-to-sugarcane-balian","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे सरकार करे किसानों को गन्ना भुगतान : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे सरकार करे किसानों को गन्ना भुगतान : बालियान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा यूपी में गन्ने का भुगतान समितियों के माध्यम से होता है, लेकिन इस व्यवस्था को बदलकर सीधे सरकार को ही किसानों का भुगतान करना चाहिए।
गन्ना भुगतान की सीधी जवाबदेही सरकार की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से भी गन्ने को अलग किया जाए। वह यह कहने से भी नहीं चूके कि भले ही बिजली कम मिल जाए, लेकिन किसानों को पूरा और समय पर भुगतान मिले।
सोमवार को ट्यौढ़ी पावर ग्रिड के उद्घाटन समारोह में पहुंचे डॉ. संजीव बालियान ने कहा समितियों के माध्यम से गन्ना भुगतान गलत है। यह सीधे सरकार की जवाबदेही है। उन्होंने चीनी मिलों का अधिग्रहण करने की बात कही।
विज्ञापन
यह भी एलान किया सपा सरकार यदि चीनी मिलों का अधिग्रहण नहीं कर सकती तो भाजपा सरकार बनते ही भुगतान नहीं करने वाली मिलों का अधिग्रहण करेगी। गन्ने को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अलग किया जाना चाहिए।