फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Difficulty increased due to severe heat, scorching skin due to hot air

Baghpat News: भीषण गर्मी से बढ़ी मुश्किल, गर्म हवा से झुलस रही त्वचा

Wed, 14 Jun 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Difficulty increased due to severe heat, scorching skin due to hot air
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर गर्म हवा के बीच हाईवे पार करती हुई
फोटो - 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं दिन भर गर्म हवा के कारण लोगों की त्वचा झुलस रही है। सुबह से ही सूरज की तपिश और गर्म हवा के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे है। गर्मी का असर बाजारों में भी दिख रहा है। दोपहर में बाजारों मेें लोगों की आवाजाही कम हो रही है।
गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाएं भी परेशान कर रही है। दिन निकलते ही तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दोपहर में गर्मी और गर्म हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग घरों से कम निकल रहे है। दोपहर में बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री पहुंच गया। दिन भर 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं से लोगों का बुरा हाल हो गया। चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन

अभी ओर परेशान करेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक डा. अंकित नेगी का कहना है कि अभी तापमान बढ़ेगा। उनके अनुसार बुधवार को गर्म हवा भी 29 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेगी। हालांकि बुधवार को मौसम में हल्का बदलाव होने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक अंकिता नेगी का कहना है कि बुधवार को जिले में 17 जून तक मौसम में बदलाव आने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर गर्म हवा के बीच हाईवे पार करती हुई

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर गर्म हवा के बीच हाईवे पार करती हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed