फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Difficult journey on festivals

त्योहार पर मुश्किलों भरा रहा सफर, बसों में रही मारामारी

Wed, 26 Oct 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Difficult journey on festivals
बागपत में डग्गेमार वाहन से सफर करते लोग - फोटो : BAGHPAT
बागपत। त्योहार पर रोडवेज के दावे हवाई साबित हुए हैं। भैयादूज से पहले बुधवार को लोगों का सफर मुश्किल भरा रहा। भीड़ अधिक होने के कारण बसों में मारामारी रही। लोगों को बसों की खिड़कियों पर लटककर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बसों में भीड़ अधिक होने से लोग डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

त्योहार पर बागपत के दिल्ली रोड बस स्टैंड, मेरठ बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। त्योहार पर बसों की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए रोडवेज के दावे धरे रह गए। लोगों को घंटों तक स्टैंड पर बसों का इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। बसों की कमी के कारण लोगों को खिड़कियों और डग्गामार वाहनों पर सवार होकर सफर करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी। लोग ट्रक, कैंटर, टेंपो और अन्य डग्गामार वाहनों पर सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

आज बढ़ेगी परेशानी
भैयादूज पर बहनों और भाइयों की परेशानी ओर बढ़ेगी। बड़ौत डिपो में बसों की कमी के कारण त्योहार पर यात्रियों का सफर आसान नहीं होगा। हालांकि बड़ौत डिपो की ओर से बसों के दो-दो अतिरिक्त चक्कर बढ़ाए गए हैं। मुख्य बस स्टैंड पर कर्मचारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके बावजूद त्योहार पर यात्रियों का सफर मुश्किलों भरा होगा। बड़ौत डिपो में निगम की 71 और 45 अनुबंधित बसों समेत 116 बसें संचालित की जा रही थीं, मगर अब इनमें से 11 बसों की वैधता पूरी होने के कारण डिपो में निगम की 57 और 48 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। बसों की कमी के कारण त्योहार पर बहनों और भाइयों को यात्रा के दौरान परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
त्योहार पर बसों के दो-दो अतिरिक्त चक्कर बढ़ाए गए हैं। सफर में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए मुख्य बस स्टैंड पर कर्मचारी नियुक्त किए गए है।-नरेंद्र मान, डिपो प्रभारी

बागपत में रोडवेज बस के इंतजार में परेशान खड़े यात्री

बागपत में रोडवेज बस के इंतजार में परेशान खड़े यात्री- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed