फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Difference between statement and action of BJP government: Billu Pradhan

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर : बिल्लू प्रधान

Fri, 10 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Difference between statement and action of BJP government: Billu Pradhan
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर हैं। अपराध चरम पर हैं। अवैध धंधे खुलेआम चल रहे हैं। जनप्रतिनिधि अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन

सोनीपत स्टैंड स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने 66 करोड़ मास्क बांटने का दावा किया था, लेकिन नहीं बांटे गए। सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मास्क बांटे हैं। गन्ना किसान परेशान हैं। भुगतान के दावे हवाई साबित हुए हैं। कोरोना को नियंत्रित करने में सरकार फेल हो गई है। सरकारी तंत्र में आम आदमी की बात नहीं सुनी जा रही है। संक्रमण काल में निजी डॉक्टरों के क्लिनिक बंद करा दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग में कई माफिया हैं, लेकिन सरकार आंखें बंद किए बैठी है। डॉ शालिनी राकेश, कर्मवीर प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने किया किसानों का भला : जसवंत
बागपत। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित किया गया 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज राहत देगा। प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वालों छोटे किसानों और खुद का रोजगार करने वालों को प्रमुखता दी गई है। किसानों को इस साल 30 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यह रकम नाबार्ड की तरफ से उपलब्ध कराई गई 90 हजार करोड़ रुपये की राशि के अलावा होगी। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, क्षेत्रीय आईटी संयोजक मनोज शर्मा, जिला महामंत्री बिजेन्द्र शर्मा, शिवा यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed