{"_id":"5f09ffaa8ebc3e638f566406","slug":"did-not-leave-simplicity-even-by-touching-the-pinnacle-of-politics-baghpat-news-mrt490778451","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ आई बारिश, उडे़ छप्पर, बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ आई बारिश, उडे़ छप्पर, बिजली हुई गुल
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव में बारिश से गिरा मकान के पास जमा लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शुक्रवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब साढे़ 12 बजे तेज हवा चलने लगे। आधे घंटे तक हवा चली, जिस कारण होर्डिंग, टीन, छप्पर उड़ गए। बिजली लाइन में भी फॉल्ट आए और आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद व्यवस्था दुरुस्त की। रात करीब एक बजे बारिश शुरू हो गई। शनिवार की सुबह दस बजे तक रूक-रूककर बारिश होती रही। जिलेभर में करीब 15.4 मिमी बरसात हुई है। जलभराव के कारण भी लोगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी में फ्यूज उड़ने से बिजली गुल
अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटरी/दोघट। आंधी के कारण अमीनगर सराय की विद्युत लाइन में फाल्ट होने से कस्बे के 132 केवी बिजलीघर के 10 एमवी ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। इससे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। जेई सुनील कुमार ने बताया कि बिजलीघर में रखे बड़े ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में भी शुक्रवार रात में आंधी के कारण विद्युत सप्लाई ठप हो गई, जो शनिवार दोपहर तक रही। 12 घंटे सप्लाई बाधित रहने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कस्बे के मुकेश रूहेला, विजय मानव, चौधरी कृष्ण ने विद्युत निगम के अधिकारियों से कस्बे की बिजली व्यवस्था सही कराने की मांग की है। दोघट में बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप रही। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग, दोघट, टीकरी, गांगनौली, मौहम्मदपुर खूंटी दाहा आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर जगह जगह जलभराव बना हुआ है। पुसार-दोघट-टीकरी मार्म पर बारिश का पानी भरने जगह जगह कीचड़ फैला रहा है। वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
बारिश से टपका बिजलीघर, तिरपाल से बनाई छत
चांदीनगर। शुक्रवार तेज बरसात के बाद रटौल बिजलीघर की छत से पानी टपकने लगा। मशीनों को नुकसान और हादसा होने की आशंका के चलते कर्मचारियों ने पन्नी की तिरपाल से मशीनों को ढका। लोनी-ढिकौली मार्ग पर रटौल गांव के ईदगाह के सामने सड़क पर जलभराव होने लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण दिलशाद, निसार, खालिद, शमशाद, अमजद, जावेद, अख्तर कहना है कि जलभराव होने के कारण दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
बारिश में मकान गिरा
छपरौली/दोघट। सिनौली गांव के गुड्डू पंडित पुत्र पूरण शर्मा का पुश्तैनी कमरा काफी दिनों से खाली पड़ा हुआ था। शुक्रवार की रात भारी बारिश से घर का गली के पास वाला एक कमरा भरभरा कर गिर गया। मकान खाली होने के कारण कोई हादसा होने से बच गया। मकाल गिरने के दौरान गली से गुजर रहे राकेश, संत कुमार, शिवम, अंशुल, सुजल मलवे की चपेट में आने से बच गए व पास खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त होने से बच गई। उधर, दोघट कस्बे में राजबीर प्रजापति के घेर में बने कच्चे मकान की छत गिर गई। इससे हजारों रुपये का सामान दबकर खराब हो गया।
पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर मानव रहित अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण जलभराव हो गया। इससे वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूरजपुर महनवा में बने अंडर पास में पानी भरा रहने से कई गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उधर, ब्राह्मण पुट्टी गांव में बने अंडर पास में भी जलभराव होने से ग्रामीण परेशान है। सूरजपुर महनवा के मास्टर राम कुमार शर्मा व ब्राह्मण पुट्टी के समाजसेवी मनीष पंडित ने रेलवे के अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है
नगर में चलाया सफाई अभियान
बागपत। ईओ ललित कुमार ने बताया कि शनिवार को नगर को सेक्टर में बांटकर सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराया गया, जोकि अगले तीन दिन तक चलेगा। शनिवार को नगर के नालों की सफाई कराकर सिल्ट उठवाई गई तथा घास व झाड़ियों को कटवाया गया।
कच्ची ईंटें खराब, भारी नुकसान
दोघट। क्षेत्र में लगे भट्टों पर ईंट पथाई का कार्य चल रहा है। बारिश से भट्टा मालिक की कच्ची ईंट खराब हो गई। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
खिल गए किसानों के चेहरे
बागपत/दोघट। बारिश के कारण से किसानों के चेहरे खिल गए। धान की रोपाई के कार्य में तेजी आई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गन्ने और धान की फसलों को लाभ होगा। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि फसलों को लाभ होगा। किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेजी से किया। उधर, दोघट क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि में हुई तेज हवा के साथ आई बारिश से गन्ने, सरसों, मक्का की फसल गिर गई। गन्ने का अगोला की पत्तियां फटने से किसानों के सामने चारे का संकट बनने के आसार बन गए है।