{"_id":"684dc9a6a9a2a276f402b727","slug":"dhobi-community-banned-mass-feast-on-death-in-15-villages-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-133152-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धोबी समाज ने 15 गांवों में मृत्यु पर सामूहिक भोज पर रोक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धोबी समाज ने 15 गांवों में मृत्यु पर सामूहिक भोज पर रोक लगाई
Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुन्हैड़ा गांव में आयोजित पंचायत में भाग लेते धोबी समाज के लोग। स्रोत:स्वयं
बागपत। सुन्हैड़ा गांव में शनिवार को धोबी समाज की पंचायत हुई। इसमें किसी व्यक्ति की मौत होने के बाद सामूहिक भोज पर रोक लगाने का फैसला लिया।
वहां विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने कहा कि जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, तब पीड़ित परिवार को रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था करनी पड़ती है। इससे गमजदा परिवार पर दोहरी मार पड़ती है, क्योंकि पहले से उनका इलाज आदि पर काफी पैसा खर्च कर चुका होता है।
धोबी समाज के गफ्फार खां ने बताया कि पंचायत में धोबी समाज ने सुन्हैड़ा, मवीकलां, काठा, पिलाना, सूरजपुर महनवा, चमरावल, खेकड़ा, पिलाना, अग्रवाल मंडी टटीरी, बागपत, चौहल्दा, बसी, बंदपुर समेत पंद्रह गांवों में मृत्यु के बाद ऐसे भोज पर रोक लगने का फैसला सभी ने सर्वसम्मति से लिया है।
इसके अलावा समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने की बात कही गई। पंचायत में चौधरी इकबाल, नूरदीन, नवाब, राजू, निजामुद्दीन, शब्बीर, महबूब तथा इकबाल आदि मौजूद रहे।