फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dheeraj murdered in connection with Sunny murder case

Baghpat News: सनी हत्याकांड को लेकर की गई धीरज की हत्या

Thu, 02 May 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 02 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dheeraj murdered in connection with Sunny murder case
बड़ौत। वाजिदपुर गांव में धीरज की हत्या सनी हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पहले धीरज को पेशी के बहाने गांव बुलाया गया, फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

4 सितंबर 2022 को सनी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने सनी के दोस्त धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तकरीबन डेढ़ महीने पहले धीरज जमानत पर आया हुआ था। बुधवार को धीरज की न्यायलय में पेशी थी। इसकी भनक लगने पर मृतक सनी का भाई निखिल अपने कुछ दोस्त के साथ धीरज के पास पहुंचा और न्यायालय में पेशी करने के बहाने उसे गांव में ले आए जहां पर एक के बाद एक छह गोली मार कर धीरज की हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सनी हत्याकांड के बाद गांव छोड़कर चले गए थे धीरज के परिजन
बड़ौत। सनी हत्याकांड के बाद धीरज के परिजन गांव छोड़कर दिल्ली चले गए थे। क्योंकि सनी की हत्या होने के बाद गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बन गई थी। इसलिए किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए धीरज का परिवार दिल्ली चला था। मृतक धीरज के पिता तेजपाल दिल्ली में एमसीडी में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद लगाया स्टेटस, लिखा था ले लिया हत्या का बदला
बड़ौत। बताया जा रहा है कि धीरज की हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया था, जिस पर लिखा था कि हमने अपने भाई की हत्या का बदला ले लिया है। इस तरह की चर्चा गांव में तेजी से फैली हुई है।


वर्जन ---
सनी हत्याकांड को लेकर धीरज की हत्या मृतक सनी के भाई निखिल ने अपने कुछ साथियों के साथ की है। निखिल न्यायालय में पेशी के बहाने धीरज को गांव ले आया जहां पर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस हत्याकांड में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर ही जांच कर रही है। जल्दी हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। -एनपी सिंह एएसपी बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed