फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dharna on 19 point demands including restoration of old pension and promotion of employees

Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली व कर्मियों की पदोन्नति करने सहित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना

Thu, 16 Oct 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dharna on 19 point demands including restoration of old pension and promotion of employees
- यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया
विज्ञापन

फोटो-22
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, कर्मियों की पदोन्नति करने सहित 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश रुहेला ने कहा कि राज्य कर्मचारी काफी दिनों से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी मांग पुरानी पेंशन बहाल करने, अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान कराने, कनिष्ठ सहायकों की पांच साल में पदोन्नति करने, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय में पद सृजित करने सहित आदि मांगों का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार को सौंपा। इस दौरान राजीव कुमार, विशाल रुहेला, मोनू कुमार, अरुण कुमार, सत्यवीर सिंह, विनोद मसीह, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed