फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dharna at the residence of the village head for Toilet

शौचालय के लिए ग्राम प्रधान के आवास पर धरना-प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Sun, 31 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बोपुरा गांव में शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। कई घंटे तक प्रधान को अपने बीच में बैठाए रखा। बाद में प्रधान के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों घरों में शौचालय नहीं है। जिसके कारण यह परिवार खुले में शौच करने को मजबूर है। काफी संख्या में ग्रामीण ग्राम प्रधान इमराना के आवास पर पहुंचे और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। महिलाओं ने ग्राम प्रधान को अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि जिन घरों में शौचालय नहीं है, उनमें शौचालय का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है।  ग्राम प्रधान इमराना ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए शासन से उनके पास धनराशि नहीं आई है। जैसे ही धनराशि आएगी, शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट हो गए चेतावनी दी यदि शीघ्र शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। समीना, जैदून, बोहती, इस्लामती, साकिरा, जुबेदा, फरजाना, रूखसाना, वसियन, मानो, बस्करी, नूरजहां,  नवाबो, तैय्यबा आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed