फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dharmendra Kirthal was hit by a gangster, shifted to Ambedkar Nagar Jail

कुख्यात धर्मेंद्र किरठल पर गैंगस्टर लगी, आंबेडकर नगर जेल में शिफ्ट

Sun, 08 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Kirthal was hit by a gangster, shifted to Ambedkar Nagar Jail
बागपत के कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल की फाईल फोटो - फोटो : KAHKRA
धर्मेंद्र किरठल पर गैंगेस्टर लगी, आंबेडकर नगर जेल में शिफ्ट
विज्ञापन

बागपत/खेकड़ा। कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल पर पुलिस ने रविवार को गैंगेस्टर की कार्रवाई की और उसे बागपत जिला जेल से आंबेडकर नगर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस को आशंका थी कि वह बागपत जेल में रहकर अपना गैंग चला सकता है।

धर्मेंद्र किरठल बागपत के डी-3 गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत 49 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने 15 अक्तूबर 2020 को उसकी 60 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था। इसके बाद 9 जून 2021 से धर्मेंद्र किरठल बागपत जेल में बंद था। पुलिस अधिकारियों को लग रहा था कि बागपत जेल में रहकर वह अपना गैंग चला सकता है, लोगों को धमकी देकर वसूली कर सकता है। इसलिए पिछले सप्ताह उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग उठी थी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को धर्मेंद्र किरठल को आंबेडकरनगर नगर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार का कहना है कि किरठल के गैंग का प्रभाव खत्म करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed