फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotion to Lord Shri Krishna dispels all sorrows: Rajni Yadav

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने से सभी कष्ट होते हैं दूर : रजनी यादव

Tue, 23 Jun 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Devotion to Lord Shri Krishna dispels all sorrows: Rajni Yadav
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव में चल रही पांच दिवसीय भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। कथा वाचक रजनी यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और अभिमान त्यागने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अभिमान से सत्कर्म का भी कोई लाभ नहीं होता।
रजनी यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण और एक राजा की कहानी सुनाई। कहानी में राजा अभिमान के कारण गिरगिट बन गया था। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से वह अपने स्वरूप में आया। राजा ने बताया कि उसने जीवनकाल में दान किया, पर अभिमान में एक ब्राह्मण का अपमान कर दिया था। भगवान ने समझाया कि सत्कर्म करना अच्छी बात है। मगर अभिमान के कारण ऐसे सत्कर्म का कोई लाभ नहीं होता। इसलिए जीवन में कभी अभिमान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अखंड आनंद, वीरपाल भगत, धीरेंद्र कसाना और प्रेम यादव उपस्थित रहे। श्यामे, हरपाल, ज्ञानचंद यादव और रवि शर्मा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed