फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees worshiped Lord Adinath

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने की भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना

Fri, 24 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Lord Adinath
बडागांव स्थित श्री भक्ताम्बर तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित योगमंडल विधान में पूजा अर्चना करते
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री भक्ताम्बर तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तहत भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की स्थापना की गई है। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ नित्य नियम पूजा, मंगलाष्टक से हुआ। इसके बाद जिनेन्द्राभिषेक, शांतिधारा हुई। धर्म सभा में आचार्य निर्भय सागर महाराज ने मंगल प्रवचन किए। शाम को मंगल आरती, शास्त्र सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अभिमन्यु जैन ने बताया कि शुक्रवार को आचार्य अभिनंदन सागर का 56वां दीक्षा दिवस मनेगा। आचार्य निर्भय सागर जी महाराज का 60वां जन्मदिवस मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed