फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees took out procession in the town with bands

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ कस्बे में निकाली कलशयात्रा

Sun, 27 Aug 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees took out procession in the town with bands
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के श्री राधा कृष्ण ठाकुर मंदिर में शनिवार को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कस्बे में बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर के आचार्य विनोद शास्त्री ने कलश पूजन कराकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा मंदिर से शुरु होकर कस्बे के मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न हुई। लोगों ने कलश यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया। कलश यात्रा में राकेश गोयल और राहुल अग्रवाल सिर पर रामायण रख चल रहे थे। कलश यात्रा के उपरांत मंदिर में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया और इसके उपरांत अखंड रामायण का पाठ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में सभासद राजीव गोयल, सोनू मित्तल, देवांश गुप्ता, मोहनलाल, अतुल गोयल, अशोक अग्रवाल, सहित काफी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed