फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees offer prayers in Panchkalyanak Vidhan

पंचकल्याणक विधान में श्रद्धालुओं ने की पूजा

Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees offer prayers in Panchkalyanak Vidhan
नेहरू रोड़ पर भगवान महावीर की रथयात्रा निकालते जैन समाज के लोग। - फोटो : BARAUT
बड़ौत/बिनौली। भगवान स्वामी महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। नेहरू रोड स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली। जिसमें श्रीजी को लेकर बैठने का सौभाग्य लक्ष्मण जैन संदीप जैन, चंवर ढुलाने का सौभाग्य सत्येंद्र जैन इंजीनियर, सारथी पवन जैन, कलश लक्ष्मण जैन, वीर सैन जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित राणा भी शामिल हुए। इसके बाद में रथयात्रा कैनाल रोड से होती हुई पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, नरेश जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, आशीष जैन का सहयोग रहा। उधर, लोहिया बाजार श्वेतांबर पूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में महावीर जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। रथयात्रा शहर मुख्य मार्गों से रथयात्रा निकाली। कॉलेज में भगवान का हवन, पूजा तथा आरती, मंगल दीपक, शांति कलश तथा शांतिधारा की गईं। यहां सुभाष चंद जैन, दीपक जैन, पवन जैन, अंकुर जैन, संतोष जैन, नवीन जैन, ओमप्रकाश जैन, जुगमेंद्र जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बिनौली में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंचकल्याणक विधान हुआ। विधानाचार्य मधुबन शास्त्री के निर्देशन में हुए विधान में प्रात:काल शांतिधारा, नित्य नियम पूजन व अभिषेक किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान को अर्घ्य समर्पित किए। सायंकाल मंदिर में लक्की एंड पार्टी सलावा की संगीतमय प्रस्तुति के बीच भजन संध्या हुई। इस दौरान तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का पालना भी झुलाया। यहां सचिन, जैन, पारस जैन, पीयूष जैन, धनेंद्र जैन, नीरज जैन, बिजेंद्र जैन, सुखमाल, महेश जैन आदि उपस्थित रहे। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर बिनौली, श्री चंद्र प्रभु मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा, ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा में भी सायंकाल पूजा-अर्चना कर पालना झुलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed