फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees flock to the cave temple and the consolidation deity

गुफा वाले बाबा के मंदिर और चकबंदी देवता पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees flock to the cave temple and the consolidation deity
बागपत/बालैनी। दिवाली पर बृहस्पतिवार को गुफा वाले बाबा के मंदिर और बालैनी के चकबंदी देवता पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर वन-वे करना पड़ा। हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, चकबंदी देवता पर भी दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर मे प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

गुफा बाबा मंदिर पर दिवाली के त्योहार पर पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर पर पुलिस व्यवस्था कराई गई। बृहस्पतिवार को भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने हाईवे को वन-वे कर दिया। मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा को प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। उधर, दत्तनगर मार्ग स्थित चकबंदी देवता पर पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। श्रद्धालुओं ने किया चकबंदी देवता का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरित किया। दिवाली पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने चकबंदी देवता का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर परिसर मे पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed