फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees danced to the hymns of Maa Padmavati in devotional worship

Baghpat News: भक्ति आराधना में मां पद्मावती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 06 Jan 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Maa Padmavati in devotional worship
फोटो नंबर 05केएआर 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में बड़ागांव मार्ग के निर्भय एन्क्लेव स्थित पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम जैन मंदिर में भक्ति आराधना कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने मां पद्मावती की पूजा कर चोले चढ़ाए।

आर्यिका सरस्वती माता केे सानिध्य में रविवार को मां पद्मावती की भक्ति आराधना कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मां पद्मावती की विशेष पूजा कर 51 चोले चढ़ाए। भक्ति आराधना में नमनकर्ता शकुन जैन और कपिला जैन रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मां पद्मावती की पूजा की। मां पद्मावती को समर्पित भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मां पद्मावती की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गणिनी आर्यिका सरस्वती माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अंकुश जैन, विपिन जैन, दीपक जैन, हिमांशु जैन, संदीप जैन, आशीष जैन, दीपा जैन, रीना जैन, वंदना जैन, रेनू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed