फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development work in villages stalled due to dispute with DPRO-Secretary

डीपीआरओ-सचिव के विवाद से गांवों में विकास कार्य ठप

Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Development work in villages stalled due to dispute with DPRO-Secretary
बागपत कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने जाते प्रधान संगठन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि डीपीआरओ व सचिवों के विवाद में गांव के विकास कार्य ठप हो गए है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर गांवों में विकास कार्य कराने के लिए विवाद समाप्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रधानों का कहना था कि सितंबर माह में सचिवों का 17 दिन तक धरना दिया था। अब डीपीआरओ व सचिवों के विवाद के कारण गांवों में विकास कार्य ठप हो गए है। वह अपनी ग्राम पंचायतों में विकास विकास कार्य नहीं करा पा रहे है। ग्राम प्रधानों ने गांवों में विकास कार्य कराने के लिए सचिवों व डीपीआरओ का विवाद समाप्त कराने की मांग की। इस मौके पर पिंकी देवी, दिनेश, संदीप चौधरी, कृष्णपाल, संजीव, राज कुमार, लोकेन्द्र, बाबूराम, सुबेदार प्रताप सिंह, ओमवीर,जयकुमार, विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचिवों का धरना जारी, डीएम ने दिया समाधान का आश्वासन
बागपत। विकास भवन परिसर में सचिवों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने डीपीआरओ का निलंबन या स्थानांतरण नहीं होने और सचिवों की की गई कार्रवाई को वापस नहीं लेने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। शुक्रवार को सचिवों ने संगठन के पास अपने डोंगल जमा कराकर प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम ने सचिवों को सोमवार तक उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, कृषि सेवा संघ, लेखपाल, संग्रह अमीन संघ आदि ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, जोनी चौधरी, विकुल तोमर, प्रेमकुमार, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed