फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development of Barot burnt by electricity of Energy Corporation

Baghpat News: ऊर्जा निगम के करंट से झुलसा बड़ौत का विकास

Mon, 09 Feb 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Development of Barot burnt by electricity of Energy Corporation
बड़ौत। नगर पालिका से आठ महीने पहले 27 लाख रुपये ऊर्जा निगम में जमा करने के बावजूद बुढ़ाना मार्ग से बिनौली होते हुए सराय रोड नहर मार्ग तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य एलटी व एचटी विद्युत लाइन नहीं हटने के कारण ठप पड़ा है। हालात यह हैं कि न लाइन हटी, न सड़क बनी, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक ही लाइन ने पूरी सड़क के निर्माण को रोक दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने विद्युत लाइन स्थानांतरण के लिए ऊर्जा निगम में 27 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान करीब आठ महीने पहले एस्टीमेट के तहत किया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक लाइन हटाने का कार्य नहीं हो सका। इससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य थमा हुआ है और लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। फिलहाल स्थिति यह है कि सड़क अधूरी है। यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है और लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही यह समस्या दूर होगी। इसके बाद ही बड़ौत को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


--
सड़क चौड़ीकरण काफी जरूरी है। बिजली लाइन न हटने से लोगों को रोज जाम और धूल का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। -योगेश तोमर, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों से कार्य रुका होने से व्यापार और आवागमन दोनों प्रभावित हैं। ऊर्जा निगम को तत्काल लाइन स्थानांतरण करना चाहिए, जिससे सड़क निर्माण शुरू हो सके। जनता का सब्र अब जवाब देने लगा है। -प्रमोद शर्मा

बुढ़ाना-बिनौली-सराय रोड मार्ग बड़ौत की प्रमुख सड़कों में शामिल है। एक लापरवाही ने पूरे विकास कार्य को रोक दिया है, जिम्मेदारों को जल्द समाधान निकालना चाहिए। -विनीत मलिक

सड़क न बनने से स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बिजली लाइन हटाकर तुरंत सड़क निर्माण शुरू कराया जाना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके। -सत्यवीर सिंह


वर्जन--
ऊर्जा निगम में पूरी धनराशि जमा करा दी गई थी। इसके बाद भी लाइन स्थानांतरण का काम नहीं हुआ, जिसके चलते सड़क निर्माण प्रभावित है। सड़क न बनने से लोगों को रोज़ाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -बबीता तोमर, अध्यक्ष नगर पालिका


वर्जन—
यह मामला जानकारी में आया है। प्राथमिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। इस संबंध में ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है। यदि इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा विद्युत लाइन हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जगदीश चंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed