फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   development news

Baghpat News: कान्हड़ में नया ब्लॉक बनाने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
development news
बागपत। कान्हड़ में नया ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में पांच दिन पहले हुई अधिकारियों की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। इसमें बिनौली ब्लॉक के 26 और बड़ौत के छह गांव जोड़े जाएंगे। अब शासन से मंजूरी मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में पांच दिन पहले हुई बैठक में कान्हड़ गांव में नया ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया था। डीएम ने जिला विकास अधिकारी को प्रस्ताव पास होने की पूरी रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजने के आदेश दिए थे। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें बताया गया कि कान्हड़ गांव में ब्लॉक बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। नए ब्लॉक में 32 गांवों को जोड़ने का प्रस्ताव है। यह पूरी रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब इस पर शासन स्तर से फैसला लिया जाना है और वहां से मंजूरी मिलती है तो जिला स्तर पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने बताया कि ब्लॉक का प्रस्ताव भेजा गया है और इस पर शासन स्तर से फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए जरूरी हो रहा नया ब्लॉक
बिनौली ब्लॉक जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक है और उसमें चौगामा क्षेत्र के गांव भी आते हैं। चौगामा क्षेत्र के गांवों के लोगों को समस्या के लिए बिनौली जाना पड़ता है, इसलिए ही पहले दाहा में ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसका विरोध हुआ तो रमाला में ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब कान्हड़ में ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और वहां जमीन पहले से चिह्नित होने के कारण ब्लॉक बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed