फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development impossible without eliminating inequality

असमानता को समाप्त किए बगैर देश का विकास असंभव: सुभाष गुर्जर

Fri, 22 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Development impossible without eliminating inequality
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में बृहस्पतिवार को आयोजित सभा में सुभाष गुर्जर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे राष्ट्र के लिए वैश्विक भूख सूचकांक में पिछड़ना सोचनीय है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है।
विज्ञापन

ऐसे विकास से भला क्या फायदा जो भुखमरी न रोक सके। देश में अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है। इस असमानता को खत्म किए बिना भुखमरी पर काबू पाना असंभव है। देश की अर्थव्यवस्था को अडानी, अंबानी की कंपनियों ने संभाला रखा है। रालोद के मुखिया चौधरी जयंत के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल ने मुहिम शुरू की है। जिसमें किसान, मजदूर, बेरोजगार नौजवान, कंधा से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय लोकदल के साथ हैं। विधानसभा चुनाव में सभी क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय लोकदल को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश का एक भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोएगा, उस दिन से देश असली विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सात साल में रेलगाड़ी से बैलगाड़ी पर चलने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed