फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dev Sports won the Youngsters Cricket Series

देव स्पोर्ट्स ने जीती यंगस्टर्स क्रिकेट सीरीज

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dev Sports won the Youngsters Cricket Series
बड़ौत। विजय भव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रही यंगस्टर्स क्रिकेट सीरीज का फाइनल दी स्पोर्ट्स एकेडमी और विजय भव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। विजयभव एकेडमी ने 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 266 रन बनाए। सूरज ने 129, आर्यन पंवार ने 26, अंशुल ने 24, आर्यन नैन ने 17, आदित्य ने 16 व सिद्धार्थ में 14 रन बनाए। देव स्पोर्ट्स की ओर से वैभव ने चार, देव ने दो, सक्षम, मयंक और लक्ष्य में एक-एक विकेट लिया। जवाब में देव स्पोर्ट्स की टीम ने 37.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव ने 156, देवांश ने 37, अर्जुन ने 32 रन बनाए। विजयभव की ओर से सावेज व प्रशांत ने दो-दो और शिवानी ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच के बेस्ट फील्डर आदित्य तोमर, बेस्ट बॉलर देव, बेस्ट बैट्समैन सूरज व मैन ऑफ द मैच वैभव को चुना गया। विजेता टीम को रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया और विश्वास चौधरी ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच सुधीर आर्य, रोहित वर्मा, राममेहर, गौरव तोमर, शाहनवाज, अक्षय, शाहबाज, अनस, हाकिम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed