फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Details of buildings of dilapidated council schools in the district

जिले में जुटाया जा रहा जर्जर विद्यालय के भवनों का ब्योरा

Thu, 28 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Details of buildings of dilapidated council schools in the district
बीईओ को दिए विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश
विज्ञापन

जिले में पूर्व में 143 भवन जर्जर, तकनीकी टीम को सूची बनाने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में जर्जर परिषदीय विद्यालयों के भवनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर विद्यालयों की स्थिति का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में पूर्व में ही 143 भवन जर्जर है। बीएसए ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर जर्जर परिषदीय स्कूलों के भवनों की सूची बनाने देने को कहा है।
जिले में 332 प्राथमिक विद्यालय, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 130 कंपोजिट विद्यालयों के अलावा 23 विद्यालय सहायता प्राप्त व दो कस्तूरबा आवासीय विद्यालय हैं। जिले में 143 विद्यालयों के भवन जर्जर हैं। इनमें से 102 विद्यालयों के भवनों की समयावधि पूर्ण हो चुकी है, जबकि 41 भवन समय अवधि से पूर्व ही जर्जर हो गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी विद्यालयों के भवनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी बीईओ को अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसए ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (निर्माण) को पत्र लिखकर जर्जर प्राइमरी स्कूलों के भवनों का निरीक्षण कर जांच करने और विभाग को रिपोर्ट भेजने को कहा है। दूसरी तरफ जिला समन्वयक (निर्माण) सौरभ शुक्ला ने बताया जिले में 143 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हैं। विभाग की ओर से सभी बीईओ को विद्यालय के भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed