{"_id":"5ed2a0a58ebc3e90310661e9","slug":"destitute-animals-become-troubles-on-the-expressway-baghpat-news-mrt483970028","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर बेसहारा पशु बने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर बेसहारा पशु बने परेशानी
विज्ञापन
चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बेसहारा पशु वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए है। हाईवे पर बेसहारा पशुओं के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की।
वर्तमान समय में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बेसहारा पशुओं की भरमार है। एक्सप्रेस-वे पर पूरा दिन बेसहारा पशु इधर से उधर घूमते रहते हैं। इससे एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी से जूझना पड़ता है। लॉकडाउन के बाद वाहनों को चलाने की अनुमति मिलने के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एक्सप्रेस-वे से बेसहारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की।
रटौल में बंदरों ने हमला कर तीन बच्चों को किया घायल
चांदीनगर। रटौल गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों ने तीन बच्चों पर हमला कर घायल किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
रटौल के इमरान ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसका बेटा अरमान (6) घर की छत पर खेल रहा था, तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। बच्चे का चिकित्सक के यहां इलाज कराया है। ग्रामीणों ने कहा गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला कर घायल कर रहे हैं। बंदर अरमान के अलावा आनंद की बेटी गुड़िया (4) व सोनू पर हमला कर घायल कर दिया।