फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deshpal Khokhar's family gets security and license

देशपाल खोखर के परिवार को मिले सुरक्षा और लाइसेंस

Tue, 14 Jul 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deshpal Khokhar's family gets security and license
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव के देशपाल खोखर की हत्या के मामले में रालोद प्रतिनिधिमंडल और ईंट भट्ठा निर्माता समिति के सदस्यों ने एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस और वारदात के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक हमलावर नहीं पकड़े गए हैं। वारदात का खुलासा भी पुलिस ने नहीं किया है। पीड़ित परिवार दहशत में है। जान का खतरा सता रहा है। ऐसे में पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जानी चाहिए। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। एसपी अजय कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी। जांच चल रही है। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय कुमार, नवाब अहमद हमीद, नीरज पंडित, युवा जिलाध्यक्ष परमेंद्र तोमर और जसवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ईट भट्ठा निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने भी एसपी से मुलाकात कर देशपाल खोखर हत्याकांड का खुलासा कराने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। इस दौरान समिति के जिला अध्यक्ष विक्रम राणा, धूम सिंह चेयरमैन जयवीर प्रधान, विकास प्रधान, जितेंद्र, जसवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed