फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deploying a veterinary doctor in Pilana, animal herders of eight villages will be benefited

Baghpat News: पिलाना में पशु चिकित्सक की तैनाती, आठ गांवों के पशुपालकों को होगा फायदा

Thu, 20 Apr 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Deploying a veterinary doctor in Pilana, animal herders of eight villages will be benefited
-जिले के 16 पशु अस्पतालों में अभी तक पशु चिकित्सकों के पिद खाली पड़े हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पिलाना पशु अस्पताल में दस महीने बाद चिकित्सक की तैनाती हो गई है, जिससे आठ गांवों के पशुपालकों को फायदा मिलेगा। वहीं जिले के 16 पशु अस्पतालों को अभी भी चिकित्सकों का इंतजार है। जहां पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण पशुपालकों को निजी पशु चिकित्सकों के यहां जेब ढीली करनी पड़ रही है।

जिले में संचालित 33 पशु अस्पतालों में पूरे स्टाफ की तैनाती नहीं होने नहीं होने के कारण पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो निजी पशु चिकित्सकों के सहारे पशुपालन करने मजबूर हो गए थे। उधर दस महीने पहले पिलाना पशु अस्पताल में तैनात चिकित्सक बिशन सिंह विकल का तबादला हो गया था, लेकिन उनकी जगह पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई। पशु चिकित्सक का पद खाली होने के कारण पिलाना पशु अस्पताल से जुड़े सांकलपुट्ठी, हिसावदा, सैदपुर, रोशनगढ़, दौलतपुर, मुकुंदपुर ओगटी समेत आठ गांवों के पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि मेरठ से डा. शुभम सिंह का बागपत तबादला हो गया है, जिन्हें पिलाना पशु अस्पताल की जिम्मेदारी सौंपी गई गई है। जिले में अन्य पशु अस्पतालों में खाली चल रहे 16 पशु चिकित्सकों और 22 फार्मासिस्ट पदों पर तैनाती के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed