फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dense fog increased trouble, people shivering due to cold

घने कोहरे से बढ़ी परेशानी, ठंड से कांपे लोग

Fri, 14 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dense fog increased trouble, people shivering due to cold
प्रशासन ने नगर में नौ स्थानों पर कराई रैन बसेरों की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शुक्रवार की सुबह कड़कड़ाती ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। कोहरे के कारण आवागमन में परेशानी हुई। साथ ही ठंड से लोग कांप गए। इससे निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन ने नगरपालिका और नगर पंचायतों में रैन बसेरो की व्यवस्था कराई गई।

शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा। दिन भर बादल छाए रहे। कोहरा और धूप न निकलने से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कुछ चालक हाईवे किनारे अपने वाहन खड़ा कर कोहरा छंटने का इंतजार करते नजर आए। आसमान में भी दिन भर बादल छाने से लोग धूप के लिए तरसते रहे। नगर में सिसाना रोड, होलिका चौक, मैन बाजार, कोर्ट रोड, ईदगाह, पुराना कस्बा में लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। प्रशासन ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में ठंड से बचाव के लिए नौ स्थानों रैन बसेरों की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed