फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration regarding dilapidated hall building of sub-health center

उप स्वास्थ केंद्र के जर्जर हाल भवन को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 14 Nov 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding dilapidated hall building of sub-health center
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सुन्हैड़ा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर हाल भवन को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन कर उसे धवस्त कराए जाने और उसकी जगह नया भवन बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव सुन्हैड़ा के ग्रामीण रविवार सुबह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने हंगामा प्रदर्शन किया। कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हाल है। कभी भी वह भरभराकर गिर सकता है। वहां खेलने वाले बच्चे और दवा लेने पहुंचने वाले ग्रामीण इसके मलबे में दब सकते हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। वे स्वास्थ्य विभाग से कई बार जर्जर भवन को ध्वस्त कराए जाने की मांग कर चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएमओ दिनेश कुमार से उप स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर हाल भवन को ध्वस्त कराकर उसके स्थान पर नया भवन बनवाए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर सीएमओ कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान रवींद्र, मुकेश, संदीप, मिंटू, रवि, सुनील, राजू, बिमला, पूनम, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed