फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of Bhakiyu at railway stations, tractor parked on the track in Kasimpur Khedi

भाकियू कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया, कासिमपुर खेड़ी में ट्रैक पर ट्रैक्टर खड़ा किया

Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhakiyu at railway stations, tractor parked on the track in Kasimpur Khedi
रमाला क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन स्थित पटरी पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
नए कृषि कानून रद्द और लखीमपुर खीरी घटना में केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
विज्ञापन

शामली की तरफ से आने वाली ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे निकली, शाम तक नहीं थी कोई ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/ अग्रवाल मंडी टटीरी/रमाला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने नए कृषि कानून रद्द व लखीमपुर खीरी घटना में केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने सहित कई मांगों को लेकर सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शन किया। कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर किसानों ने रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर खड़ा करके प्रदर्शन किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे स्टेशन पर शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सोमवार सुबह साढ़े दस बजे पहुंची। यह ट्रेन निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। उस समय तक भाकियू कार्यकर्ता स्टेशन नहीं पहुंचे थे। हालांकि पहले से भारी पुलिस बल तैनात था। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना देकर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद एसडीएम अनुभव सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने, तीनों नए कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने समेत अन्य मांग की गईं। इस दौरान हिम्मत सिंह, ताहिर खान, करण सिंह, देवकांत शर्मा, जगदीश, राकेश, विकास, तेजपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, अश्वनी, संजय, मनोज कुमार, चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, उम्मेद त्यागी, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रैक पर ट्रैक्टर खड़ा कर प्रदर्शन किया
कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी दोघट के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर खड़ा करके प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके हित के लिए कुछ नहीं किया। अब कृषि कानून भी जबरन थोपे जा रहे हैं। इस दौरान जुल्ला प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान गांगनौली, भूपेंद्र प्रधान कासिमपुर खेड़ी, अरुण फौजी, मानवेंद्र, उपेंद्र, इकबाल आदि मौजूद रहे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन
फोटो संख्या 2
बड़ौत। भाकियू कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ौत स्टेशन पर पहुंचे। इससे पहले ही ट्रेन रवाना हो गई थी। कार्यकर्ता प्रदर्शन के बाद धरना देकर बैठ गए। किसानों ने एसडीएम भूपेंद्र सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया। इस दौरान गौरव बड़ौत, धर्मपाल लुहारी, जितेंद्र पंवार, विजयपाल, सुुरेंद्र, कृष्णपाल, हरेंद्र, धनपाल, अशोक, धर्मपाल, जोगेंद्र, संसार, तेजपाल, बबलू, चंद्रपाल, मगन सिंह, आशुतोष शामिल रहे।

खेकड़ा स्टेशन पर नहीं पहुंचे किसान
फोटो केएआर 1, ए
खेकड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। उपजिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। शामली से दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों को निकलवाया। मगर, यहां किसान नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed