{"_id":"610ecdd88ebc3e787c62f153","slug":"demonstration-of-angry-villagers-due-to-non-receipt-of-ration-baghpat-news-mrt5507888128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। क्षेत्र के ललियाना गांव के ग्रामीणों ने शनिवार राशन वितरण में अनियमितता को लेकर डीलर के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।
ग्रामीणों का कहना है कि डीलर राशन वितरण में अनियमितता बरत रहा है। अपात्रों को राशन का वितरण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। कई बार घटतौली की शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शनिवार को ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर राशन डीलर के खिलाफ शिकायत की। कुछ लोगों की शिकायत थी कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है। इसके चलते वह राशन से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों में विपिन माहेश्वरी, खुर्शीद, रहीसुद्दीन, इदरीश, जावेद, साइदा, अफसाना, तराना, नाजो ,इमराना व आमना आदि मौजूद थे।