फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration in Collectorate against throwing ink on BKU spokesperson

भाकियू प्रवक्ता पर स्याही फेंकने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Collectorate against throwing ink on BKU spokesperson
बागपत कलक्ट्रेट में एडीएम अमित कुमार को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कर्नाटक के बंगलुरु में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने के विरोध में मंगलवार को भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही टिकैत परिवार की सुरक्षा की भी मांग की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने और हमला करने की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच न करने पर कहा कि इसके पीछे कर्नाटक की भाजपा सरकार का हाथ है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के नाम एडीएम को सौंपे ज्ञापन में घटना की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने। इस मौके पर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर गठीना, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल तेवतिया, ओमबीर ढाका, अमित जैन, राममेहर, अजहर खां, देवेन्द्र धामा, नरेश प्रधान, देवेन्द्र, निसार अल्वी, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, जुल्ला प्रधान, गौरव, राजेंद्र प्रधान, बिजेंद्र सिंह, उपेंद्र चौधरी और कंवरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने की निंदा की गई। रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने स्याही फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक में ओमबीर ढाका, अमित जैन, राममेहर, अजहर खां, देवेंद्र धामा, नरेश प्रधान, देवेंद्र गठीना, निसार अल्वी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत पर स्याही फेंकना दुर्भाग्यपूर्ण
बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। युवा रालोद के पूर्व प्रांतीय महामंत्री अमित सोलंकी ने कहा कि स्याही फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। डॉ. अनिल आर्य, अभिलाष तोमर, डॉ. सुनील आर्य, कुणाल आर्य, मनीष प्रधान, चंद्रवीर सिंह, ओमपाल सिंह, बलराज सिंह, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed