{"_id":"5fc7db0b8ebc3e9b7965bdc1","slug":"demonstration-done-against-dirt-demand-for-action-baraut-news-mrt5136490118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के विरोध में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के विरोध में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बड़ौत। वार्ड नंबर आठ के निवासियों ने बुधवार को वार्ड में एकत्रित होकर गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द समस्या से निजात दिलाएं जाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वार्ड के बीचों बीच से गुजरे रजबहे की अब त सफाई नहीं हुई, जिस कारण अब रजबहे मेें पानी से बदबू आ रही है। इसके अलावा वार्ड में दूध डेयरी का गोबर भी नालियाें में बहाया जा रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में कई बार तहसील व नगरपालिका में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन व कार्रवाई की मांग करने वालों में वार्ड सभासद मेहरबान मलिक, हारूण, शकूर, अनस, राशिद, यामीन, सीमा, आरती, शीतल शामिल रहे।