फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration demanded restoration of old pension

प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की

Thu, 24 Mar 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanded restoration of old pension
बड़ौत। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ऊर्जा निगम का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने निजीकरण करने की कोशिश की तो प्रदेश भर के कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की भी मांग उठाई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मांग पूरी होने तक रोजाना शाम को चार से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार करने किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोहर सिंह तोमर, एसडीओ राणा प्रताप, जेई गुलशन कुमार, सुरेंद्र तोमर, आरिफ चौहान, बूलचंद, राधेश्याम गुप्ता, विकास कुमार, पवन, राकेश ढाका, राजीव, धर्मेंद्र, विनय, सन्नी, दिनेश, अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed