फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demolition by entering the house in a minor dispute in Titroda village

पानी की निकासी का विवाद निपटाने गई पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demolition by entering the house in a minor dispute in Titroda village
बालैनी के मवीकलां गांव में हंगामा कर रही महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
मवीकलां गांव में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
विज्ञापन

सीओ खेकड़ा ने मामला शांत कराया, गांव में पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। मवीकलां गांव में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद को सुलझवाने पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं ने धक्का-मुक्की कर दी। बालैनी थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ खेकड़ा ने मामला शांत कराया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात है।
मवीकलां गांव में विद्यापाल पुत्र धारा सिंह का एक साल से पड़ोसी सोनू पुत्र बेदु और बबलू के साथ पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में विद्यापाल पक्ष ने पानी की निकासी को लेकर अधिकारियों से शिकायत की थी। 16 अप्रैल को विद्यापाल की शिकायत पर एसडीएम सुभाष सिंह ने बालैनी पुलिस को पानी निकासी कराने के निर्देश दिए थे, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामे की सूचना पर सीओ खेकड़ा विजय चौधरी अन्य थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव मे पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विरजाराम का कहना है कि एसडीएम के आदेश पर मामले का निपटारा करा दिया गया है। महिलाओं से कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई है, बल्कि महिला ने उनके चेहरे पर नोंचने का प्रयास किया था। अपना बचाव करने के लिए महिला को पीछे हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed